चीन की महान दीवार दुनिया की सबसे लंबी दीवार है, जिसकी कुल लंबाई लगभग 21,196 किलोमीटर है।

इस दीवार को बनाने में लगभग 2300 साल लगे और यह कई राजवंशों द्वारा अलग-अलग समय पर बनाई गई।

दीवार के निर्माण में लगभग 10 लाख मजदूर लगे थे, जिनमें सैनिक, किसान और कैदी शामिल थे।

इतिहासकारों के अनुसार, निर्माण के दौरान हजारों मजदूरों की मौत हुई और कईयों को दीवार में ही दफना दिया गया।

दीवार की ऊंचाई औसतन 20-26 फीट तक है, जबकि चौड़ाई 15-30 फीट तक होती है।

इसमें लगभग 25,000 से ज्यादा वॉचटावर बनाए गए थे, जो दुश्मनों पर नजर रखने के लिए इस्तेमाल होते थे।

दीवार को सबसे पहले किन साम्राज्य (Qin Dynasty) के राजा किन शी हुआंग (Qin Shi Huang) ने बनवाना शुरू किया था।

कुल खर्च का सटीक अनुमान नहीं है, लेकिन इसे बनाने में उस समय का अरबों चांदी के सिक्के लगे थे।

चीन की यह ऐतिहासिक दीवार अंतरिक्ष से दिखाई देने वाली एकमात्र मानव निर्मित संरचना मानी जाती थी, लेकिन यह एक मिथक है।

ऐसी ही रोचक जानकारियों के लिए Patrika Today को फॉलो करें।